Jitendra Kashyap    Time: 2017-04-02,    Location: Uttar Pradesh, India

img

फिर शर्मसार हुई लखनऊ पुलिस,वर्दी की आड़ में रिक्शा चालक को पीटा

लखनऊ-पिछले साल हजरतगंज में जीपीओपार्क के पास एक दारोगा ने बूढ़े टाइपराइटर को लात मारकर सड़क किनारे फेंक दिया था। इस घटना को लोग अभी सही से भूल भी नहीं पाए थे तव तक कि गुरुवार को हजरतगंज में एक बार फिर खाकी का कहर रिक्शा चालक पर देखने को मिला। यहां एक होमगार्ड ने रिक्शा चालक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा पैरों तले कुचलने का भी किया प्रयास, ये तस्वीरें इसकी खुद गवाह हैं।
पूरा मामला आपको बता दें कि गुरुवार दोपहर मामूली बात पर होमगार्ड ने रिक्शेवाले को सहारा मॉल के पास बुरी तरह पीट दिया।इस वर्दीधारी होमगार्ड पर इतना खून सवार था कि बीच-बचाव के लिए राहगीरों को आना पड़ा तब रिक्शेवाले की जान बच सकी।यहां खड़े रिक्शेवाले को हटाने के लिए होमगार्ड ने गंदी गाली दी।
इस पर रिक्शेवाले ने कहा, बाबू जी हटा रहे हैं गाली क्यों दे रहे हो।इतना सुनते ही होमगार्ड भड़क गया।पहले रिक्शेवाले को थप्पड़ मारे।इसके बाद भी जी नहीं भरा तो लाठी उठाई।होमगार्ड ने उसे सड़क पर पटकर लाठी, लात और जूतों से पीटा।इस दौरान वहां खड़े एक व्यक्ति ने ये तस्वीरें खींच लीं।मीडियाकर्मियों के मौके पर पहुँचने से पहले ही होमगार्ड मौके से फरार हो गया।

Business News

shutterstock_58382248

टैक्स चोरी करने वालों की अब खेर नहीं, सरकार ने लांच की मनी आॅपरेशन क्लीन मनी वेबसाइट Time: 2017-05-17

काले धन के खिलाफ नए सिरे से मुहिम चलाते हुए सरकार ने छापेमारी के सारे रिकॉर्ड को वेबसाइट पर डालने का फैसला...

Sport News

Entertainment News