Jitendra Kashyap    Time: 2017-02-28,    Location: Uttar Pradesh, India

img

आॅस्कर अवाॅर्ड समारोह में पहनी प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस का उड़ा मज़ाक

आॅस्कर अवाॅर्ड समारोह में अपनी दिलकश अदाओं का जलवा बिखेरनें वाली बाॅलीवुड और हाॅलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा नें इस साल भी रेड कारपेड पर आग लगा दी और हर किसी के दिल पर छा गई, लेकिन लगता है कि सोशल मीडिया की दुनिया में प्रियंका चोपरा की इस ड्रेस को ज्यादा रेस्पाॅन्स नही मिला है, और इसी के चलते लोगों ने उनकी इस गाउन की तुलना काजू कतली से और किसी ने जयपुरी रजाई से ही कर डाली है। 
  देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के इस गाउन को लेकर सोशल मीडिया जगत में काफी चर्चा का माहौल बना हुआ है। उनकी इस ड्रेस ने लोगों का ध्यान तो बहुत खींचा मगर ट्विटर पर हंसी मज़ाक व जोक्स की कतारे लगनें लगी। सभी ने अलग-अलग बातों में प्रियंका की इस ड्रेस पर जोक्स की बाढ़ ला दी।
 प्रियंका चोपड़ा 89 वें आॅस्कर अवाॅर्डस फंक्शन में सिलवर कलर की जियोमैट्रिक पेटर्न वाली रालफ और रूसी की ड्रेस में प्रोग्राम  में पहुंची थी। ऐसे में प्रियंका की इस ड्रेस को शोसल मीडिया पर कई तरह की चीजों से जोड़ा गया है। 
 अमेरिकन टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ की दूसरी सीरिज की शूटिंग में व्यस्त प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से कई बार अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर अपना जलवा बिखेर चुकी है। पिछले साल आॅसकर में शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा ने जुहेर मुराद की इस ड्रेस को पहना था और इस सफेद रंग की ड्रेस को काफी पंसद भी किया गया था। यह ड्रेस गूगल के साल 2016 के रिवयू में शामिल की गई थी। 
 

Business News

shutterstock_58382248

टैक्स चोरी करने वालों की अब खेर नहीं, सरकार ने लांच की मनी आॅपरेशन क्लीन मनी वेबसाइट Time: 2017-05-17

काले धन के खिलाफ नए सिरे से मुहिम चलाते हुए सरकार ने छापेमारी के सारे रिकॉर्ड को वेबसाइट पर डालने का फैसला...

Sport News

Entertainment News