Jitendra Kashyap    Time: 2017-04-02,    Location: Uttar Pradesh, India

img

फिल्म ‘‘रंगून’’ की तारीफो के साथ करीना ने दिया बेबाक बयान


पिछले सप्ताह रिलीज हुई विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘‘रंगून’’ एक और जहां क्रिटिक्स द्वारा काफी सराही गई तो वही कमाई के मामलें में थोड़ा कम प्रर्दशन कर रही है यह फिल्म एक और जहां दर्शकों को अपनी ओर खीचनें में असफल साबित हुई तो वही अभिनेत्री करीना कपूर खान इस फिल्म की तारिफ करनें से पीछे नही हट रही है। 
 इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि इस फिल्म में सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में है। करीना का यही मानना है कि आप सभी फिल्मों को कमाई या कलेक्शन के साथ अच्छा या बूरा साबित नही कर सकते है। फिल्म आपको क्या संदेश देना चाहती है यह देखिए? इसी के साथ करीना ने फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की तारीफ करते हुए कहा कि विशाल हमेशा से कलात्मक फिल्मों को पर्दे पर दिखाते आये है और इस तरह की फिल्में कलाकारों की प्रशंसा के लिए मानी जाती है।
  फिल्म की स्क्रीनिंग का हिस्सा होनें के बाद करीना का कहना है कि यह फिल्म इस वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण व सुपरहिट फिल्मों की गिनती में से एक साबित होगी।
  मां बननें के बाद करीना कपूर लगातार छाई रहती हैं। हर कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेती है इसी के साथ जल्द ही एक बार फिर पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेरनें के लिए बेताब है। करीना जल्द ही सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ फिल्म में काम करनें जा रही है।

Business News

shutterstock_58382248

टैक्स चोरी करने वालों की अब खेर नहीं, सरकार ने लांच की मनी आॅपरेशन क्लीन मनी वेबसाइट Time: 2017-05-17

काले धन के खिलाफ नए सिरे से मुहिम चलाते हुए सरकार ने छापेमारी के सारे रिकॉर्ड को वेबसाइट पर डालने का फैसला...

Sport News

Entertainment News