Jitendra Kashyap    Time: 2017-02-28,    Location: Uttar Pradesh, India

img

हास्य अभिनेता कादर खान की बिगड़ी तबियत, बेटा कनाड़ा में करा रहा है इलाज

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कादर खान के स्वास्थ्य के बारे में खबर आ रही है कि उनका स्वास्थ्य कुछ ठीक नही चल रहा है। कादर खान पिछले कुछ सालो से अपनी तबीयत को लेकर परेशान है। उनके नज़दिकियों से मिली ख़बर के मुताबिक वह कुछ दिनों से व्हीलचेयर का सहारा लेकर चल रहे है। साथ-साथ ही उन्हें बोलनें में भी दिक्कतें आ रही है। आखिरी बार वह अपनी फिल्म ‘‘हो गया दिमाग का दही’’ के प्रमोशन के वक़्त दिखाई दिये थे। इस महान हास्य व डायलाॅग राइटर की तबीयत में अभी थोड़ा बहुत सुधार है। 
    अंग्रजी मनोरंजन साइट स्पाॅटबाॅय की खबर के मुताबिक कादर खान के परम मित्र शक्ति कपूर का कहना है कि कादर खान इन दिनों व्हील चेयर के सहारे थोड़ा बहुत चल पा रहे है। ये हम सब के लिए बड़े दुःख की बात है मैं काफी दिनों से उनसे सम्पर्क करने में लगा हुआ हूं। लेकिन मुझे उनका नम्बर मिलनें में थोड़ी समस्या आ रही है मगर उम्मीद है कि 2-3 दिन में उनका नंबर मिल जायेगा और उनसे बातचीत हो पायेगी। 
अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा कि -कादर खान अभी कनाडा में अपनें बेटे के साथ रहते है। वहीं पर उनका इलाज भी चल रहा है। कुछ दिनों पहले कादिर जी को घुट़ने की प्रोब्लम थी इसी के चलतें हुए उनका आॅपरेशन किया गया मगर वह आॅपरेशन ठीक से नही हो पाया जिससे उन्हें तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। कादिर जी की पत्नी भी उनके साथ गई हुए है। कनाड़ा में जाने से पहले कादिर जी अक्टूबर 2015 को स्वामी बाबा रामदेव के आश्रम में उपचार करा रहे थे।
  2015 में वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान बोले थे कि आजकल लिखनें का जो लेवल है वह आज पूरी तरह बदल चुका है। एक लेखक के तौर पर मुझे यह महसूस होता है कि अब मुझे वापस आ जाना चाहिए। 2014 तक कादर खान का स्वास्थ्य काफी अच्छा था। निर्देशक कादर खान अपने दो बेटों और पत्नी के साथ इस साल हज करने मक्का भी गए थे। 78 वर्षीय कादर खान अपनें बेटों-सरफराज और शाहनवाज के साथ मक्का पहुंचे थे। शाहनवाज भी कुछ फिल्मों में अभिनय दिखा चुके है वह तेरे नाम समेत कुछ फिल्मों में नजर आ चुके है।  

Business News

shutterstock_58382248

टैक्स चोरी करने वालों की अब खेर नहीं, सरकार ने लांच की मनी आॅपरेशन क्लीन मनी वेबसाइट Time: 2017-05-17

काले धन के खिलाफ नए सिरे से मुहिम चलाते हुए सरकार ने छापेमारी के सारे रिकॉर्ड को वेबसाइट पर डालने का फैसला...

Sport News

Entertainment News