Jitendra Kashyap    Time: 2017-04-02,    Location: Uttar Pradesh, India

img

रामसेतु नैचरल है या मानव निर्मित, बताएगा ichr

नई दिल्ली
मिथॉलजी के मुताबिक रामसेतु भगवान राम ने बनाया था लेकिन इस पर विवाद होता रहा है कि यह प्राकृतिक है या फिर मानव निर्मित। अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च (ichr) इसका पता लगाएगा कि क्या मिथ है और क्या हकीकत। ichr रामसेतु की हकीकत जानने के लिए पायलट प्रॉजेक्ट शुरू करेगा।

ichr के चेयरमैन वाई सुदर्शन राव ने बताया कि रामसेतु पर पायलट प्रॉजेक्ट अक्टूबर में शुरू किया जाएगा और यह दो महीने तक चलेगा। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसका पेपर पब्लिश किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'अभी तक किसी ने रामसेतु को लेकर मटीरियल एविडंस एकत्र नहीं किए हैं। इस पायलट प्रॉजेक्ट में मरीन आर्कियॉलजिस्ट की मदद से मटीरियल एविडंस सामने लाने की कोशिश की जाएगी।'

उन्होंने बताया, 'यह पूरा प्रॉजेक्ट असम की सिल्चर यूनिवर्सिटी में आर्कियॉलजी के प्रफेसर आलोक त्रिपाठी की देखरेख में होगा। प्रफेसर त्रिपाठी asi के डायरेक्टर रह चुके हैं। इस पायलट प्रॉजेक्ट के लिए रिसर्च स्कॉलर का चयन राष्ट्रीय स्तर पर सिलेक्शन प्रकिया के जरिए होगा, जिन्हें जून में दो हफ्ते की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।'

यूनेस्को से डायविंग (गोताखोरी) लाइसेंस लेकर इस प्रॉजेक्ट पर काम किया जाएगा। इसमें asi और एक्सपर्ट्स मरीन आर्कियॉलजिस्ट की मदद ली जाएगी। ichr के मेंबर सेक्रटरी आनंद शंकर सिंह ने बताया, 'ichr दिल्ली में 27 से 29 मार्च तक तीन दिन का सेमिनार भी करने जा रहा है जिसमें डार्क पीरियड की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। इसमें ईसा पूर्व 10 लाख साल पहले भारत में सिविलाइजेशन और कल्चर के विकास की बात होगी।'

इस सेमिनार में अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक स्टडीज के डायरेक्टर डेविड फ्रॉली सहित asi के पूर्व डीजी बीबी लाल सहित 26 स्कॉलर अपने रिसर्च पेपर पेश करेंगे।

Business News

shutterstock_58382248

टैक्स चोरी करने वालों की अब खेर नहीं, सरकार ने लांच की मनी आॅपरेशन क्लीन मनी वेबसाइट Time: 2017-05-17

काले धन के खिलाफ नए सिरे से मुहिम चलाते हुए सरकार ने छापेमारी के सारे रिकॉर्ड को वेबसाइट पर डालने का फैसला...

Sport News

Entertainment News