Jitendra Kashyap    Time: 2017-04-02,    Location: Uttar Pradesh, India

img

टाटा मोटर्स ने लॉन्च की अपनी पहली स्पोर्ट कार रेसमो

          भारत की प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी पहली स्‍पोर्ट्स कार रेसमो आज यहां जिनेवा मोटर शो में पेश की। कंपनी ने दो सीटर यह कार अपने नए उप ब्रांड टेमो के तहत पेश की है। इसके साथ ही अगली पीढ़ी के उत्पादों में सेडान टिगोर व एसयूवी नेक्सन को भी यहां पेश किया है। टाटा मोटर्स के सीईओ व प्रबंध निदेशक गुएंतेर बुशचेक ने संवाददाताओं से कहा, 'रेसमो, टाटा मोटर्स में हो रहे बदलावों का प्रतीक है।

     ' कंपनी ने खुद को युवा ब्रांड के रूप में स्थापित करने के प्रयासों के तहत यह नई स्‍पोर्ट्स कार पेश की है। कंपनी ने भारत व वैश्विक स्तर पर कार उपभोक्ताओं की जनसांख्यिकी प्रोफाइल में बदलाव को देखते हुए यह कदम उठाया है। टेमो उप ब्रांड के तहत यह स्‍पोर्ट्स कार 2017-18 में बाजार में आ सकती है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजिन है।

      रेसमो पेश किए जाने के समय टाटा संस के चेयरमैन एमिरेट्स रतन टाटा व समूह के नए चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी मौजूद थे। रेसमो अगली पीढ़ी की कनेक्टेडेड कार है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड आधारित प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है।

Business News

shutterstock_58382248

टैक्स चोरी करने वालों की अब खेर नहीं, सरकार ने लांच की मनी आॅपरेशन क्लीन मनी वेबसाइट Time: 2017-05-17

काले धन के खिलाफ नए सिरे से मुहिम चलाते हुए सरकार ने छापेमारी के सारे रिकॉर्ड को वेबसाइट पर डालने का फैसला...

Sport News

Entertainment News