Jitendra Kashyap    Time: 2017-04-02,    Location: Uttar Pradesh, India

img

एग्जिट पोल: उत्तर प्रदेश में आ रही है भाजपा सरकार!

लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए सातवें और आखिरी चरण का मतदान बुधवार (आठ मार्च) को समाप्त हुआ। जिन पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव हुए हैं उनमें सबसे ज्यादा निगाहें यूपी के नतीजों पर ही हैं। राज्य में समाजवादी पार्टी सत्ता में है। जो चुनाव से पहले ही अंदरूनी कलह की वजह से सुर्खियों में रही। साल 2012 में सपा को अकेले दम पर पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ था। 2012 के विधान सभा चुनाव में सपा को 224, बसपा को 80 और भाजपा को 47 सीटों पर जीत मिली थी। मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सपा ने बहुजन समाज पार्टी की मायावती की सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी करीब डेढ़ दशकों से राज्य की सत्ता से बाहर है।

जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने यूपी चुनाव में अपनी ताकत झोंकी है उससे भाजपा अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त है। वहीं अंदरूनी कलह से उबरी सपा को अखिलेश यादव की छवि और पार्टी की सेकुलर छवि पर भरोसा है। बसपा प्रमुख मायावती ने इस चुनाव में सबसे ज्यादा मुसलमानों को वोट दिया है इसलिए उन्हें उम्मीद है कि दलित-मुस्लिम समीकरण के बदौलत वो दोबारा सत्ता में वापस कर सकेंगी।

चुनाव से पहले भाजपा, बसपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन तीनों ही पूर्ण बहुमत पाने का दावा कर रहे हैं लेकिन हमारे सहयोगी समाचार पत्र स्वतंत्र स्वरूप एवं द रिपब्लिक टाइम्स द्वारा किए गए सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। हमारे सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 230-241 मिलती दिख रही हैं। वहीं सपा और कांग्रेस गठबंधन को 113 से 124 सीटें तथा बसपा को 45 से 56 सीटें मिलने का अनुमान है। बात करें निर्दलीय तथा अन्य छोटी पार्टियों की तो 4 से 9 सीटें इनके खाते में भी जाती दिख रही हैं।

Business News

shutterstock_58382248

टैक्स चोरी करने वालों की अब खेर नहीं, सरकार ने लांच की मनी आॅपरेशन क्लीन मनी वेबसाइट Time: 2017-05-17

काले धन के खिलाफ नए सिरे से मुहिम चलाते हुए सरकार ने छापेमारी के सारे रिकॉर्ड को वेबसाइट पर डालने का फैसला...

Sport News

Entertainment News