Jitendra Kashyap    Time: 2017-04-02,    Location: Uttar Pradesh, India

img

चीन में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, 29 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 से 5 सितंबर के दौरान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के शियामेन की यात्रा पर जायेंगे । विदेश मंत्रालय ने आज इस आशय की जानकारी दी ।

ब्रिक्स सम्मेलन में मोदी के हिस्सा लेने जाने की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही डोकलाम के मुद्दे पर भारत और चीन के बीच 73 दिनों से जारी गतिरोध खत्म हो गया था और दोनों देशों ने इस क्षेत्र से अपने सैनिक हटा लिये थे ।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ चीन के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 से 5 सितंबर के दौरान नौंवे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन के फजियान प्रांत के शियामेन क्षेत्र की यात्रा पर जायेंगे । ’’ चीन की यात्रा पूरी करने के बाद मोदी 5 से 7 सितंबर तक म्यामां की राजकीय यात्रा पर जायेंगे । वे म्यामां के राष्ट्रपति यू थिन क्वा के निमंत्रण पर म्यामां जा रहे हैं । यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली द्विपक्षीय म्यामां यात्रा होगी । इससे पहले वे 2014 में आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने म्यामां की राजधानी गए थे ।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि अपनी म्यामां यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आपसी हितों के मुद्दों पर स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के साथ चर्चा करेंगे और राष्ट्रपति यू थिन क्वा से मुलाकात करेंगे । इसके अलावा प्रधानमंत्री का यांगून और बेगान में भी कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है।

Business News

shutterstock_58382248

टैक्स चोरी करने वालों की अब खेर नहीं, सरकार ने लांच की मनी आॅपरेशन क्लीन मनी वेबसाइट Time: 2017-05-17

काले धन के खिलाफ नए सिरे से मुहिम चलाते हुए सरकार ने छापेमारी के सारे रिकॉर्ड को वेबसाइट पर डालने का फैसला...

Sport News

Entertainment News