टैक्स चोरी करने वालों की अब खेर नहीं, सरकार ने लांच की मनी आॅपरेशन क्लीन मनी वेबसाइट Time: 2017-05-17
काले धन के खिलाफ नए सिरे से मुहिम चलाते हुए सरकार ने छापेमारी के सारे रिकॉर्ड को वेबसाइट पर डालने का फैसला...
Jitendra Kashyap
Time: 2017-02-28,
Location: Uttar Pradesh, India
खाने का शौक लगभग सभी को होता है। दिल्ली हो या हो मुंबई, वहां कि कुछ खास गलियों में खाने की खुशबू से ही मुंह में पानी आ जाता है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारें में….
जॉनसन मार्केट,बेंगलुर
आप बेंगलुरु में हैं तो यहां जरूर जाएं। नॉन-वेज लवर्स के लिए यह एक शानदार जगह है, लेकिन वेजिटेरियन भी यहां से निराश नहीं लौट सकते। सुलेमानी चाय, हरीरा, कोकोनट और फ्रूट नान देश में शायद ही कहीं और मिलें। कबाब के शौकीन हैं तो जॉनसन मार्केट आपके लिए परफेक्ट रहेगा।
भुक्खड़ गली,अहमदाबाद
यहां शाम 6-7 के बीच रंगत लगना शुरू होती है और देर रात तक चलती है। यहां मेक्सिकन, थाई, चाइनीज, स्पैनिश और लैबनीज खाने की चीजें इंडियन स्टाइल में वाजिब दाम में मिल जाएंगी। यहां का वन स्लाइज पिज्जा, तंदूरी मोमोज, फजीता राइस और फलाफल बहुत फेमस है।
लखनऊ चौक – लखनऊ
यहां की फेमस डिश – आलू टिक्की, गलौटी कवाब और निहारी-कुल्चा
बोरिंग रोड चौराहा – पटना
यहां की फेमस डिश – लिट्टी चोखा, लिट्टी चिकन, चने की घुघनी और समोसा
पराठे वाली गली, दिल्ली
दिल्ली की पराठे वाली गली दुनियाभर में मशहूर है। यहां लगभग 35 अलग-अलग तरह के पराठे मिलते हैं। जिन्हें तवे पर कम कड़ाही में ज्यादा बनाया जाता है। आलू, गोभी, मटर, टमाटर, प्याज, लहसुन, मिक्सवेज, पनीर जैसी कई चीजों के पराठे यहां खाए जा सकते हैं जो देसी घी के बने होते हैं। इन पराठों के साथ आलू की सब्जी, केले की चटनी, लस्सी और सलाद भी परोसा जाता है। 40 रुपए से लेकर 55 रुपए तक में आप इन लजीज पराठों का स्वाद ले सकते हैं।
कचौड़ी गली, वाराणसी
कचौड़ी गली जैसा नाम से ही ज्ञात हो रहा है कि यह मुहल्ला खाने-पीने की चीजों के लिए मशहूर है। यहां काशी की प्रसिद्ध कचौड़ी, जलेबी की दुकानें बहुतायत संख्या में है। हालांकि, इस मुहल्ले का नाम पहले कूचा अजायब था। कहा जाता है कि मुस्लिम शासन के समय चर्चित धनी अधिकारी अजायब के नाम से ही इस मुहल्ले का नाम था। इस मुहल्ले में अजीब तरह की वस्तुएं बिकती थी। बाद में खाने-पीने की दुकानें अधिक होने से इस मुहल्ले का नाम कचौड़ी गली पड़ा। यह मुहल्ला भी काफी घना और गलियां सकरी हैं। भवन भी पुरानी शैली के बने हुए हैं।
खाऊ गली,मुंबई (घाटकोपर)
मुंबई में कई जगहों पर खाऊ गलियां मिल जाएंगी। मगर घाटकोपर इनमें सबसे खास है। यहां पानीपूरी, सैंडविच, मसाला कोल्ड ड्रिंक्स, पावभाजी और टिक्का आदि मिल जाएंगे। यहां आपको कई तरह के डोसा मिलेंगे, जिनमें थाउजंड आइलैंड डोसा, चीज बस्ट डोसा और सबसे खास आइसक्रीम डोसा भी परोसा जाता है।
काले धन के खिलाफ नए सिरे से मुहिम चलाते हुए सरकार ने छापेमारी के सारे रिकॉर्ड को वेबसाइट पर डालने का फैसला...
बीस लाख रुपये से अधिक सालाना...
किंगफीशर एयरलाइंस के बंद हाने का कारण...
दुनिया की सबसे प्रसिद्व किक्रेट लीग IPL एक ऐसा किके्रट टूर्नामेट हैं। जिसने कई ऐसे खिलाड़ियों के सपनों को पूरा किया हैं ...
भारतीय किके्रट टीम के कप्तान विराट...
हाल ही में खत्म हुई सीरीज में युवराज सिंह की बल्लेबाजी को देखकर...
बाॅलीवुड जगत के महानायक अमिताब बच्चन, अभिनय, कलाकारी, संगीत की आवाज़ का जादू और हर उम्र के पड़ाव ...
आॅस्कर अवाॅर्ड समारोह में अपनी दिलकश...
ग्लैमर, चकाचैंध, और सुनहरा पर्दें की दुनिया का ...
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कादर खान...
कार्ड से भुगतान करते समय बरतें सावधानीयां
खाने के शौकिन है जनाब तो यहां एक बार जरूर
इस पौधे को रखे घर में धन की होगीं वृद्वि
इन चीजों का करें दान, मिलेगा शुभ फल
इन बर्तनों में कीजिए भोजन,बढ़ेगी बुद्वि
कलवा बॉधने के क्या है फायदे?
Proin malesuada adipiscing lacus im...
Vivamus ultrices luctus nunc sem si...